शहर

थोड़ी सी पी ली शराब, धुत सिपाही का हंगामा देखते रहे कोतवाल! वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के थाना ललिया में तैनात एक सिपाही का शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थाने के अंदर ही थानेदार के सामने जमकर नौटंकी की!

Image

बलराम शराबी सिपाही का हंगामा

बलरामपुर : जनपद के थाना ललिया क्षेत्र में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी का शराब के नशे में हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 37 सेकंड के इस वीडियो में वर्दी में मौजूद व्यक्ति नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त वर्दीधारी व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और अपनी पहचान, तैनाती व पता तक स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। सूचना मिलने पर थाना ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस टीम आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) शिवपुरा लेकर पहुंची। मेडिकल परीक्षण के दौरान भी आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे वहां मौजूद लोग भी असहज हो गए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

कौन है हंगामा करने वाला सिपाही

थाना प्रभारी के अनुसार, संबंधित वर्दीधारी की पहचान कन्हैया कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो वर्ष 2019 बैच के सिपाही बताए जा रहे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बहराइच पुलिस लाइन में है, जबकि वह मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की सूचना बहराइच पुलिस को दे दी गई है। आगे की विभागीय कार्रवाई संबंधित जनपद द्वारा नियमानुसार की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article