शहर

पटना में दिल दहलाने वाली घटना! तलाकशुदा पति ने पेट्रोल डाल पत्नी, बेटा और सास-ससुर में लगा दी आग

बिहार की राजधानी पटना में एक तलाकशुदा पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस शख्स ने अपनी पहली पत्नी के घर में घुसकर पत्नी, बच्चा, सास और ससुर को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Patna Crime News: पटना में एक तलाकशुदा पति ने दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस शख्स ने अपनी पहली पत्नी के घर में घुसकर पत्नी, बच्चा, सास और ससुर को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया है। इस घटना में आरोपी पति खुद भी झुलस गया है। पटना में चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू की गली में घर में आग लगने की इस घटना में घर के चार लोग झुलस गए हैं।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी झुलसे हुए लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पेट्रोल डाल कर चार लोगों को आग के हवाले किया है। 15 दिन पहले ही इस सनकी शख्स की दूसरी शादी हुई थी।

आग लगाने के दौरान उसके शरीर में भी आग लग गई

बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात में पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। सभी का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। आग लगाने वाले महिला के सनकी पति का नाम कन्हाई बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आग लगाने के दौरान उसके शरीर में भी आग लग गई थी। इस आग को बुझाने के लिए वो कंगन घाट पर गंगा नदी में कूद गया था। फिलहाल उसका इलाज भी एनएमसीएच में ही चल रहा है।

कन्हाई अपनी पत्नी मोनी को काफी पिटाई करता था

बताया जा रहा है कि कन्हाई अपनी पत्नी मोनी को काफी पिटाई करता था। इसी वजह से मोनी ने उससे तलाक ले लिया था। तलाक देने के एवज में कन्हाई ने उनसे पैसे भी लिए थे और अब वो फिर से पैसों की डिमांड कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article