शहर

Delhi Weather: लो आ गई सर्दी..! दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather Update: दिल्ली में बृहस्पतिवार यानी 21 नबंवर को मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image

दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात (फाइल फोटो)

Delhi Weather Update: दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है और बृहस्पतिवार 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इससे पहले बुधवार को रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान था।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की चादर छाई रही और सर्द हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत से 64 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने शुक्रवार के लिए हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article