Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा: विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: दिल्ली के पूर्वी इलाके में आज एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़िए लाइव अपडेट्स यहां
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा: विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और भाजपा की शाहदरा जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ सचदेवा सुबह करीब 10 बजे शोक संतप्त परिवारों से मिले और सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से उन्हें संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता ने कहा कि गोयल सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान की निगरानी करते हुए 18 से 20 लोगों की जान बचाने में मदद की।
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पहली मंजिल पर दो लाशें
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: तीसरी मंजिल पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: दूसरी मंजिल पर मृतकों की पहचान
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: अग्निकांड की चश्मदीद सनारिका ने क्या बताया?
रात करीब 3:30 बजे उन्हें कुछ जलने की तेज बदबू महसूस हुई। शुरुआत में लगा कि शायद एसी जल रहा है, लेकिन जब उन्होंने उठकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। वह तुरंत अपनी बेटी के कमरे में गईं, जहां पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। उनकी बेटी गहरी नींद में सो रही थी और वहां का एसी भी ठीक चल रहा था। घबराहट में उन्होंने खिड़की से बाहर झांका तो लोगों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। हालात की गंभीरता समझते ही वह अपनी बेटी को लेकर तुरंत नीचे भागीं। घर में उनका देवर भी मौजूद था। नीचे पहुंचकर उन्होंने ही सबसे पहले फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना बेहद डराने वाली है। “अब तो हिम्मत ही नहीं हो रही… यकीन नहीं होता कि इतना बड़ा हादसा हो गया, उन्होंने कहा। उन्होंने जैन परिवार को याद करते हुए बताया कि वे बहुत अच्छे और संपन्न लोग थे। हाल ही में अरविंद जैन ने पास के ए ब्लॉक में करीब 15 करोड़ रुपये की एक कोठी भी खरीदी थी। सबसे दुखद बात यह है कि कई सालों की कोशिशों के बाद उनके घर में डेढ़ साल का एक बच्चा हुआ था, जो इस हादसे में अपनी जिंदगी हार गया। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार को खत्म कर गया, बल्कि कई सपनों और खुशियों को भी हमेशा के लिए राख में बदल गया।
