शहर

दिल्ली में खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, घंटे भर का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में, इन बड़े रूटों को 'सिग्नल फ्री' करेगी सरकार

Delhi Traffic Update: दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 3 प्रमुख सड़कों को सिग्नल फ्री करने और 5.5 किमी लंबी टनल बनाने का एलान किया है। आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में।

Image

दिल्ली में तीन बड़े रूट से हटेगा जाम का झाम (सांकेतिक चित्र: PTI)

Photo : PTI

Delhi Signal Free Roads: दिल्ली को ट्रैफिक जाम के जंजाल से निकालने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा गुरुवार दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली की तीन सबसे व्यस्त सड़कों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के दायरे में लाकर 'सिग्नल फ्री' किया जाएगा। इस कदम से घंटों का सफर महज चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा।

इन रूटों का सफर होगा सिग्नल फ्री

राजधानी दिल्ली में रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए राहत की बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन प्रमुख और सबसे भीड़भाड़ वाले रूटों, महरौली-गुरुग्राम रोड, आश्रम से बदरपुर (मथुरा रोड) और पंजाबी बाग से टीकरी को सिग्नल फ्री बनाने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

आश्रम से बदरपुर: तीन फ्लाईओवर बदलेंगे सूरत

फिलहाल आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक जाने में यात्रियों को सवा घंटे तक का समय लग जाता है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में बताया कि इस मार्ग पर तीन नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवरों के निर्माण के बाद यह पूरा रूट सिग्नल फ्री हो जाएगा, जिससे लोगों को रुकना नहीं पड़ेगा और समय की भारी बचत होगी।

महरौली-गुरुग्राम: 15 मिनट में पूरा होगा सफर

महरौली से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। सरकार यहां फ्लाईओवर बनाकर एक घंटे की दूरी को घटाकर मात्र 15 मिनट करने की तैयारी में है। इसी तरह, पंजाबी बाग से टीकरी बॉर्डर तक के मार्ग के लिए डीपीआर (DPR) तैयार की जा रही है। यहां एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के जरिए डेढ़ घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में सिमट जाएगा।

शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक 3500 करोड़ की टनल

गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले यात्रियों को अक्सर एयरपोर्ट के पास शिवमूर्ति इलाके में भारी जाम का सामना करना पड़ता है। इसका समाधान निकालने के लिए शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इसका काम शुरू हो चुका है।

कालिंदी कुंज बनेगा नया 'धौला कुआं'

कालिंदी कुंज, जहां मयूर विहार, नोएडा और मुंबई एक्सप्रेस-वे समेत छह सड़कें आकर मिलती हैं, वहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सरकार यहां धौला कुआं की तर्ज पर एक विशाल सर्कल बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ ही, मुंबई एक्सप्रेस-वे को डीएनडी से फरीदाबाद तक जोड़ने वाला एलिवेटेड रोड अगले छह महीने में शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कब खुलेगा? (Delhi Dehradun Expressway Opening Date)

सफर को और आसान बनाने की कड़ी में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर इस शानदार एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया जाएगा, जिससे देहरादून का सफर काफी कम समय में पूरा हो सकेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'