शहर

देश की किस मेट्रो सिटी में मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल, सबसे महंगा भी जान लें

देश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। पांच दिन में दूसरी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे महंगाई का दबाव बढ़ गया है। चलिए जानते हैं किस महानगर में पेट्रोल के दाम सबसे कम दाम हैं।

Image

महानगरों में पेट्रोल के दाम सबसे कम किस शहर में?

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अब भी समाप्त नहीं हुआ है। फिलहाल सीजफायर है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि कभी भी फिर से मिसाइलें गिरनी शुरू हो सकती हैं। इस युद्ध के कारण दुनियाभर में ऑयल सप्लाई पर भारी असर पड़ा है। इसके चलते दुनियाभर में तेल (पेट्रोल, डीजल) के दाम बढ़े हैं। भारत में भी पिछले 5 दिन में दो बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। पांच दिन में आज दूसरी बार ईंधन के दामों में बढोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है।

आज पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पिछले शुक्रवार को ही दाम सीधे 3 रुपये बढ़ाए गए थे। आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम तो आपको पता होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल किस महानगर में मिल रहा है। चलिए जानते हैं -

सबसे पहले जान लेते हैं कि देश में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे और सूरत जैसे शहर देश के बड़े महानगर हैं। हम इन्हीं शहरों में पेट्रोल के दामों की तुलना करेंगे।

सबसे कम पेट्रोल के दाम किस शहर में?

इन महानगरों की बात करें तो इनमें से आज बढ़े दामों के प्रभावित होने के बाद सूरत में पेट्रोल के दाम सबसे कम हैं। सूरत में पेट्रोल के दामों में आज 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सूरत में पेट्रोल के दाम 98.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं और यह ऊपर बताए गए महानगरों में सबसे कम है।

पेट्रोल दाम के मामले में दिल्ली किस नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अहमदाबाद है, जहां पेट्रोल के दाम 90 पैसे बढ़े हैं और अब इस महानगर में पेट्रोल के दाम 98.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली का नाम है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दामों में 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा किस महानगर में हैं?

सबसे कम पेट्रोल के दाम वाले शहर के बारे में तो आपने जान लिया। चलिए अब जानते हैं, किस महानगर में सबसे ज्यादा हैं पेट्रोल के दाम। इस मामले में हैदराबाद टॉप पर है। हैदराबाद में आज 99 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 111.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। दूसरे नंबर पर कोलकाता है, जहां पेट्रोल के दामों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह से कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

शहरपेट्रोलडीजल
सूरत98.28 (+0.90)94.05 (+0.90)
अहमदाबाद98.41 (+0.90)94.16 (+0.90)
दिल्ली98.64 (+0.87)91.58 (+0.91)
चेन्नई104.46 (+0.79)96.11 (+0.86)
बेंगलुरु107.12 (+0.95)95.04 (+0.94)
मुंबई107.59 (+0.91)94.08 (+0.94)
पुणे107.88 (+0.90)94.35 (+0.90)
कोलकाता109.70 (+1.00)96.07 (+0.94)
हैदराबाद111.88 (+0.99)99.95 (+0.99)

ऊपर लिस्ट में इन महानगरों में डीजल के दाम भी बताए गए हैं। लिस्ट से आप जान सकते हैं कि किस महानगर में डीजल के दाम सबसे ज्यादा और सबसे कम हैं। बता दें कि दिल्ली में डीजल सबसे सस्ता और हैदराबाद में सबसे अधिक है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article