शहर

कल का पावरकट (Power Cut 18 May 2026): मुंगेशपुर, अशोक नगर, मॉडल टाउन, मोती नगर, रोहिणी सहित इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 18 May, 2026: दिल्ली में सोमवार 18 मई को मुंगेशपुर, अशोक नगर, मॉडल टाउन, किराड़ी, मोती नगर, रोहिणी सहित कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली की कटौती होगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में रहेगा पावर कट, पहले से कर लें तैयारी (AI Image)

Delhi Power Cut Schedule 18 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोग हलकान हैं। भीषण गर्मी के चलते दिन के समय लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। इस भीषण गर्मी के बीच अगर लाइट भी चली जाए तो लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। प्रचंड गर्मी के बीच कल यानी सोमवार 18 मई 2026 को राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी Tata Power DDL ने सोमवार को दिल्ली के कई क्षेत्रों के लिए पावर कट का शेड्यूल जारी किया है।

बिजली वितरण कंपनी ने निर्धारित रखरखाव, प्रोजेक्ट वर्क, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर मरम्मत और फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अस्थायी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी गई है।

शाहबाद डेयरी इलाके में 3 घंटे का पावर कट

कंपनी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बादली इलाके के शाहबाद डेयरी के कुछ हिस्सों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं खेड़ा कलां के कुछ हिस्सों में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

पूठ एरिया में 4 घंटे का शटडाउन

बवाना क्षेत्र के मुंगेशपुर गांव में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जबकि पूठ इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे का शटडाउन रहेगा। बता दें कि पिछले साल मुंगेशपुर में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री के पार छलांग लगाई थी।

केशवपुरम और अशोक नगर में बिजली कटौती

उधर केशवपुरम के ए और बी ब्लॉक शास्त्री नगर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक बिजली कटौती होगी। इसी दौरान अशोक विहार फेज-1 के IA ब्लॉक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अशोक विहार में भी मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

मोती नगर में चार घंटे नहीं रहेगी बिजली

किराड़ी के अगर नगर और निठारी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच अलग-अलग स्लॉट में बिजली बंद रहेगी। मॉडल टाउन के के-ब्लॉक में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा मोती नगर के एनआईए फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक चार घंटे का शटडाउन रहेगा। नरेला के विशाल एन्क्लेव और न्यू सनौठ कॉलोनी में सुबह और दोपहर दोनों समय बिजली कटौती तय की गई है।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI516FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 08:0018.05.26 11:00PART OF SAHABAD DAIRY3
BADLI572PROJECT WORK18.05.26 07:3018.05.26 08:30PART OF KHERA KALAN1
BAWANA512PROJECT WORK18.05.26 09:3018.05.26 11:30PART OF MUNGESHPUR VILLAGE2
BAWANA521WEEKLY OFF18.05.26 08:0018.05.26 12:00PART OF POOTH INDL AREA4
KESAHAVPURAM425WEEKLY OFF18.05.26 10:3018.05.26 12:30PART OF A & B BLK SHASTRI NAGAR2
KESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 10:3018.05.26 12:30PART OF IA BLK ASHOK VIHAR PH-12
KESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 11:0018.05.26 13:00PART OF SPORT COMPLEX ASHOK VIHAR2
KIRARI513FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 08:0018.05.26 10:00PART OF AGAR NAGAR2
KIRARI513FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 09:0018.05.26 11:00PART OF AGAR NAGAR2
KIRARI523FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 08:0018.05.26 10:00PART OF NITHARI2
MODEL TOWN505FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 10:0018.05.26 12:00PART OF K-BLOCK2
MOTI NAGAR1302WEEKLY OFF18.05.26 06:3018.05.26 10:30PART OF NIA PH-2 INDUSTRIAL AREA4
NARELA514PROJECT WORK18.05.26 10:3018.05.26 12:30PART OF VISHAL ENCLAVE2
NARELA514PROJECT WORK18.05.26 14:0018.05.26 16:00PART OF VISHAL ENCLAVE, NEW SANNOTH COLONY2
ROHINI561DT REPAIRING18.05.26 09:0018.05.26 13:00PART OF G-4,5,6 SEC-114
SHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION18.05.26 06:0018.05.26 08:00PART OF KALIGHAT2

रोहिणी में भी चार घंटे का पावर कट रहेगा

रोहिणी सेक्टर-11 के जी-4, जी-5 और जी-6 ब्लॉक में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कार्य चलेगा। वहीं शालीमार बाग के कालीघाट क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली कटौती के लिए पूरी तरह से तैयार रहें

अगर आप दिल्ली के इन इलाकों में रहते हैं तो आपसे अपील की है कि बिजली कटौती से पहले ही पानी स्टोर कर लें, मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज रखें, ताकि गर्मी के बीच किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'