शहर

कल का पावरकट (Power Cut 14 May 2026): लाजपत नगर, सरिता विहार, जनकपुरी, नांगलोई सहित इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 14 May, 2026: दिल्ली के कई क्षेत्रों में 13 मई को बिजली कटौती होगी। ट्रांसफॉर्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते नांगलोई, जनकपुरी, सरिता विहार सहित कई इलाकों में निर्धारित समय पर सप्लाई बाधित रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को घंटों तक बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 14 May, 2026: मई का महीना है। दिल्ली में इन दिनों भले ही प्रचंड गर्मी न पड़ रही हो, लेकिन बिना पंखे के गुजारा भी नहीं हो सकता है। ऐसे में अगर बिजली कट जाए तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऊपर से पानी को छत तक पहुंचाने के लिए भी बिजली की जरूरत होती है। ताकि मोटर चलाई जा सके। कल यानी गुरुवार 14 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं -

बिजली वितरण कंपनी BSES ने बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी करके पावर कट की जानकारी दी है। यह कटौती मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, एलटी सर्किट मेंटेनेंस और नेटवर्क सुधार कार्यों के कारण होगी। इससे कई कॉलोनियों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यहां 11 से 2 बजे तक बिजली कटौती

नांगलोई क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्थानों पर बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। यहां जय विहार फेज-1 और फेज-3, सुंदर विहार, पश्चिम विहार, प्रधान एन्क्लेव और विकासपुरी एक्सटेंशन में सुबह 11:00 से दोपहर 14:05 तक बिजली नहीं रहेगी। इसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य भी किया जाएगा।

जनकपुरी क्षेत्र में भी तीन घंटे तक पावर कट

जनकपुरी के ब्लॉक C2 और ब्लॉक 3 अशोक नगर, साथ ही राजौरी गार्डन ब्लॉक G में सुबह 10:00 से 13:00 तक और 12:05 तक अलग-अलग समय स्लॉट में बिजली की कटौती होगी। एलटी सर्किट और पोल स्ट्रेटनिंग का कार्य इस दौरान किया जाएगा।

सरिता विहार क्षेत्र में 11 से 1 बजे तक बत्ती गुल रहेगी

सरिता विहार क्षेत्र में भी गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां मोलरबंद एक्सटेंशन, ताजपुर पहाड़ी और बदरपुर के आसपास ब्लॉक C, D और E1 में 11:00 से 13:00 बजे तक एचवीडीएस मेंटेनेंस किया जाएगा।

पालम और हजखास में डेड से दो घंटे की कटौती

पालम के सीतापुरी पार्ट-1 में 11:00 से 13:00 बजे तक नई एलटी एबी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं हौजखास के ब्लॉक E में 11:00 से 12:30 तक एलटी एसीबी मेंटेनेंस होगा। खानपुर और संगम विहार क्षेत्र के टिगरी कॉलोनी में भी 11:00 से 12:30 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONJAI VIHAR PH-1, PH-3,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSUNDER VIHAR PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPRADHAN ENCLAVE,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
JANAKPURI11:00-13:00LT CIRCUIT-POLE STRAIGHTENINGBLOCK C2 JANAK PURI,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
SARITA VIHAR11:00-13:00HVDS-MAINTENANCEBLOCK D MOLARBAND EXTENSION BADARPUR,MOHAN BABA NAGAR TAJPUR PAHARI VILLAGE BADARPUR,BLOCK C MOLARBAND EXTENSION BADARPUR,BLOCK E 1 MOLARBAND EXTENSION BADARPUR,
PALAM11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A SITAPURI PART 1 SITAPURI,
HAUZ KHAS11:00-12:30LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK E HAUZ KHAS,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONTIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR,
JANAKPURI10:05-12:05LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK 3 ASHOK NAGAR,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
NIZAMUDDIN10:00-12:00RMU-MAINTENANCEBLOCK F LAJPAT NAGAR I LAJPAT NAGAR,
JAFFARPUR10:00-12:0011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCESARANGPUR VILLAGE,QAZIPUR VILLAGE,DHANSA VILLAGE,JAFARPUR KALAN VILLAGE,ISSAPUR VILLAGE,BADHOSRA,

लाजपत नगर में दो घंटे तक नहीं आएगी बिजली

इसके अलावा निजामुद्दीन के लाजपत नगर-I ब्लॉक F में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस कार्य होगा। वहीं जाफरपुर और आसपास के गांवों जैसे धनसा, इस्सापुर, बदहोसरा और सरंगपुर में 11KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक किया जाएगा।

अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वह अपने सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें। छत पर रखी टंकी में पानी चढ़ा लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article