शहर

Delhi Pollution: दिल्ली को कब मिलेगी प्रदूषण से राहत, आज भी रेड जोन में कई इलाके; जहांगीरपुरी में 400 के पास AQI

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में लगातार तीन दिनों से गंभीर स्तर पर एक्यूआई बना हुआ है। मंगलवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला और यह बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। जिसे देखते हुए ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह 345 औसत एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली को प्रदूषित हवा से कब राहत मिलेगी, आइए जानें:

Image

दिल्ली में स्मॉग की परत छाई (ANI)

Photo : ANI

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इस बार लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। इस सीजन में बार-बार प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लगातार तीन दिनों से राजधानी में गंभीर स्तर पर एक्यूआई बना हुआ है। जिसके बाद आज एयर क्वालिटी में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि एक्यूआई अभी भी 300 के पार बना हुआ है। बुधवार सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 अंक पर दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले दो दिन तक एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर बना रह सकता है।

दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका कौन-सा रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, आज सुबह 5 बजे दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरी रहा, जहां का AQI 397 दर्ज किया गया। वहीं रोहिणी का एक्यूआई 393, वजीरपुर का 390, आनंद विहार का 392, बवाना का 381, मुंडका का 381 और नेहरू नगर का 380 दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली के अधिकतर इलाके रेड जोन में दर्ज हुए। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में हल्का सुधार होने के बाद ग्रैप के चौथे चरण के तहत लागू पाबंदियां हटा लीं। हालांकि ग्रैप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण की पाबंदियां अभी लागू रहेंगी। जिनका सख्ती के साथ पालन करने की सलाह दी गई है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी AQI बेहद खराब

एनसीआर के शहरों में भी हवा जहरीली बनी हुई है। नोएडा में आज सुबह एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। वहीं ग्रेटर नोएडा में 334 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 332, सेक्टर-125 में 335, सेक्टर-1 में 359, सेक्टर 116 में 348, नॉलेज पार्क-3 में 311 और नॉलेज पार्क-5 में 358 दर्ज हुआ। वहीं गाजियाबाद में एक्यूआई 373 और गुरुग्राम में 379 अंक पर रहा। इस दौरान फरीदाबाद में खराब स्तर पर एयर क्वालिटी दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 248 रहा।

दिल्ली में तीन से गंभीर स्तर पर AQI

दिल्ली में मंगलवार सुबह औसत एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। इस दौरान 23 निगरानी केंद्रों पर गंभीर स्तर पर एयर क्वालिटी दर्ज हुई। वहीं 14 केंद्रों पर बेहद खराब स्तर पर एक्यूआई रहा। सबसे खराब एयर क्वालिटी वजीरपुर में 445 दर्ज की गई। वहीं शाम को 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 378 अंक पर दर्ज किया गया। सोमवार को यह 410, रविवार को 440 और शनिवार को 400 अंक पर रिकॉर्ड हुआ था, जिसे गंभीर स्तर की श्रेणी में माना जाता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article