दिल्ली

Raghuvinder Shokeen: कौन हैं रघुविंदर शौकीन? AAP के नांगलोई विधायक दिल्ली कैबिनेट में होंगे शामिल

Who Is Raghuvinder Shokeen: दिल्ली सरकार में कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद आप विधायक रघुविंदर शौकीन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है, जानें कौन हैं रघुविंदर शौकीन...

Image

जानें कौन हैं रघुविंदर शौकीन

KEY HIGHLIGHTS
  1. कैलाश गहलोत ने आप के भीतर चल रही परेशानियों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी
  2. AAP विधायक रघुविंदर शौकीन को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनाने का फैसला
  3. रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं

Who Is Raghuvinder Shokeen: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका तब लगा जब उसके एक अहम चेहरे ने पार्टी छोड़ दी और प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आप के भीतर चल रही परेशानियों का हवाला देते हुए रविवार को पार्टी छोड़ दी। वह सोमवार को भाजपा कार्यालय गए और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गहलोत जहां जाना चाहें, जा सकते हैं। वहीं अब पार्टी ने नांगलोई से आप विधायक रघुविंदर शौकीन को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनाने का फैसला किया है, रघुविंदर शौकीन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है।

कौन हैं रघुविंदर शौकीन? (Who Is Raghuvinder Shokeen)

रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में रघुविंदर शौकीन ने भाजपा उम्मीदवार सुमन लता को 11624 वोटों से हराया था। शौकीन को यहां 74302 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की सुमन लता को 62596 वोट मिले थे।

हलफनामे में अपना पेशा व्यवसायी बताया है

उन्होंने 2015 के चुनाव में भी भाजपा के मनोज कुमार शौकीन को 37024 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। रघुविंदर शौकीन 83259 वोट हासिल करने में सफल रहे थे, जबकि मनोज कुमार शौकीन को 46235 वोट मिले थे। शौकीन 1983-88 तक एनआईटी (तत्कालीन REC) कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हैं, राघवेंद्र शौकीन ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपना पेशा व्यवसायी बताया है।

'गहलोत आजाद हैं और जहां भी जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं'

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गहलोत के पार्टी छोड़ने के सवाल पर AAP के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'गहलोत आजाद हैं और जहां भी जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं।' गहलोत ने रविवार को AAP छोड़ दी। इसके एक दिन बाद उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। उनके पार्टी छोड़ने पर मीडिया ने केजरीवाल से जब सवाल किया तो उन्होंने यह जवाब दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार