दिल्ली

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम में घंटे भर फंसी रही एंबुलेंस

Delhi Rain: दिल्ली में बुधवार को बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया। इससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। इस जाम में एंबुलेंस भी घंटे भर फंसी रही।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Delhi Rain: दिल्ली में बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन झमाझम बारिश के कारण पूरी दिल्ली फिर से डूब गयी और जबरदस्त ट्रैफिक जाम हो गया।

दिल्ली का लाडो सराय से कुतुबमीनार की तरफ जाने वाली सड़क पर घुटने भर पानी लग गया। इससे काफी लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। एम्बुलेंस भी इस जाम में घंटे भर से ज्यादा समय तक फंसी रही। एम्बुलेंस का लाइट जलता रहा। सायरन बजता रहा, लेकिन जाम में फंसा रहा। उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।

एम्बुलेंस का सहायक ने बताया कि वो एक-डेढ़ घंटे से मरीज के साथ इस जाम मे फंसा हुआ है। मरीज को अस्पताल पहुंचाना जरूरी है, लेकिन रास्ता खाली नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस नहीं है, जो जाम को सुचारु कर सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!