दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा इस हमले के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान है जो हमारे बेगुनाह लोगों को अपना निशाना बना रहा है, लेकिन इनका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के होते हुए किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमित शाह के होते हुए एक भी हादसा अभी तक हुआ नहीं था। यह एक हादसा भी तब हुआ जब हर जगह इस से जुड़े लोग पकड़ में आ गए थे। यह एक गाड़ी सुबह साढे सात बजे लेकर भाग गया, इसकी फोटो भी जारी हो गई थी। मैं कहता हूं कि देखना इनका हाल क्या होगा। पीएम और गृह मंत्री ने सीधा कहा है कि इसका जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिन्दूर अभी जारी है बंद नहीं हुआ है।
हमले में सीधा पाकिस्तान का हाथ
उन्होंने कहा कि इस मामले में जितने भी लोग चाहे डॉक्टर हो, प्रोफेसर हो चाहिए महिला थी इनका नामोनिशान मिट जाएगा। इन लोगों ने गरीब लोगों को निशाना बनाया लड़ना है तो हमारी फौज से लड़ो। इसके पीछे सीधा पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जब बहुत ज्यादा बाढ़ आई। पंजाब सरकार ने भी पैरा मिलिट्री की पचास से ज्यादा टुकड़ियां मंगवाई थी। उस हालत के दौरान काफी जब फेंसिंग सीमा पर टूट गई थी। उस दौरान काफी असलहा पाकिस्तान से आया है। लेकिन आप अंदाजा लगाएं तीन हजार किलो यानि 300 क्विंटल पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि तीस चालीस किलो उस गाड़ी में भी था। ऐसे में कहीं ना कहीं यह कैसे ब्लास्ट हुआ है इसकी जांच हो रही हैं। पीएम और गृह मंत्री ने कह दिया है कि इनका नामोनिशान मिट जायेगा।वहीं जब सवाल किया गया कि एक समुदाय के डॉक्टरों के ऐसे मामलों में शामिल होने का क्या असर होगा? उन्होंने कहा कि कौन सोच सकता है कि डॉक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ अस्पताल जिसके नाम के अर्थ से लोग हैरान हो जाएंगे। इस तरीके की वहां पढ़ाई होती थी। क्योंकि ऐसे में कोई शक नहीं कर सकते। क्योंकि डॉक्टर तो मरीज का इलाज करता है। लेकिन यह दरिंदे निकले। लेकिन अब इनके कम से इस प्रोफेशन से जुड़े लोगों पर भी निगाह है। इस तरह के दो चार की सारे समुदाय को खतरे में और मुश्किल में डालते हैं।
वहीं पंजाब की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पंजाब में तो रोजाना कोई न कोई वारदात हो रही है। कौन सी जगह और शहर है जहां गोली नहीं चलती गैंगवॉर नहीं हो रहा। तारांतरन में मुझे जानकारी मिली कि पाकिस्तान से पांच हजार पिस्टल वहां आई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
