दिल्ली

दिल्ली-हरियाणा के बीच बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, कैबिनेट ने रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा राज्य के बीच संपर्क और बेहतर होगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Metro Phase IV: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी दी। इसमें करीब 26 किलोमीटर लंबे रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरियाणा तक आवाजाही बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के 26.46 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी है।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

इस चौथे चरण में सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है 26 किलोमीटर लंबा रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर। इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी।

इस खंड पर होंगे 21 स्टेशन

इस पूरे खंड पर 21 स्टेशन होंगे और सभी ‘एलिवेटेड’ होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना को मंजूरी की तारीख से चार साल के अंदर पूरा किया जाना है। इस परियोजना के तहत शहीद स्थल (नया बस अड्डा)-रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा और दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, जैसे नरेला, बवाना और रोहिणी के कुछ हिस्सों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। परियोजना की पूर्ण लागत 6,230 करोड़ रुपये है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article