दिल्ली

समय होता है बलवान, अरविंद केजरीवाल बोले- केंद्र में एक दिन जरूर बनेगी हमारी सरकार, VIDEO

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 17, 2023, 02:17 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार की रवैये की आलोचना करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा हासिल करें।

दिल्ली सरकार और लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना में तनातनी किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में जब केजरीवाल सरकार की तरफ से 30 शिक्षकों को ट्रेनिंग के मकसद से फाइल एलजी दफ्तर को भेजी गई तो उप राज्यपाल ने पूछा कि इस प्रोजेक्ट की कास्ट बेनेफिट कितनी है। यानी कि इससे कितना फायदा होगा। एलजी के इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दरअसल कुछ लोग खास माइंडसेट के साथ सरकार के कामों में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय बहुत बलवान होता है। अगर भगवान चाहेंगे तो केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल, विधानसभा में कुछ लिस्ट के जरिए बताया कि बीजेपी सांसदों, विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के इतने बच्चे विदेशों में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। उनकी सरकार चाहती है कि गरीबों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा हासिल करें। उस मकसद को हासिल करने के लिए शिक्षकों को फिनलैंड भेजने का फैसला लिया गया। एक उदाहरण के जरिए उन्होंने कहा कि किसी दफ्तर का बाबू काम करने से मना कहां करता है। वो तो ऑब्जेक्शन पर ऑब्जेक्शन लगाता है। लेकिन दलाल उसी काम को लेकर बाबू तक जाता है और काम हो जाता है। दुख की बात है कि एलजी साहब का दफ्तर किसी काम को मना कहां कर रहा है। सिर्फ और सिर्फ ऑब्जेक्शन किए जा रहे हैं। केंद्र और एलजी साहब नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल हो। लेकिन आम आदमी पार्टी भी गरीब बच्चों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article