Delhi Holi 2023: रंगों का त्योहार होली के लिए बाजार सज चुके हैं। यह त्योहार देश से लेकर विदेश तक में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में के मौके पर बाजारों में अलग ही रौनक दिखाई देती है। त्योहार से पहले लोग घर को सजाने के लिए सजावटी सामान, रंग, गुलाल, पिचकारी और कपड़ों की जमकर खरीददारी करते हैं। अगर आप भी होली से पहले सामान की खरीदारी के लिए सस्ते बाजार की तलाश कर रहे हैं, तो निराश न हों। कम पैसों में होली की खरीदारी के लिए आप दिल्ली का रूख कर सकते हैं। यहां पर कई ऐसे सस्ते बाजार हैं, जहां पर आपको रंग से लेकर पिचकारी तक 2 से 20 रुपये में मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि आप होली के मौके पर सस्ती शॉपिंग कहां से कर सकते हैं।
सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार थोक सामान के लिए मशहूर है। इस बाजार से पिचकारी और रंग-गुलाल पूरे देश में भेजे जाते हैं। यहां पर आपको 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक में कई वैरायटी की पिचकारी मिल जाएगी। इसके अलावा मास्क, कपड़े, रंग-गुलाल भी बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको खरीदादरी भी दर्जनों में करनी पड़ेगी, लेकिन अगर आप सिंगल पीस लेते हैं, तब भी आपको बेहद कम कीमत में मिल जाएगा।सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में भी आप होली की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको होली मिलन पार्टी के लिए स्टाइलिश कपड़े, मास्क, पिचकारी व अन्य फैशनेबल सामान कम कीमत में मिल जाएगा। सरोजनी मार्केट लड़कियों के शॉपिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर लड़कियां भी होली के लिए डिजाइनर कपड़े कम दामों में खरीद सकती हैं।पहाड़गंज
दिल्ली में पहाड़गंज की बाजार सभी त्योहार और मौसम की खरीदारी के लिए परफेक्ट है। यहां पर आप होली से जुड़े सभी सामान को थोक की कीमत में खरीद सकते हैं। यहां पर आपको सस्ते के साथ यूनिक पिचकारियां भी मिल जाएंगी। पहाड़गंज का बाजार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने रोजाना लगता है। यहां पर खरीदारी करने से पहले मोल भाव करना न भूलें।लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर मार्केट दिल्ली की सबसे पुराने और सस्ते बाजारों में से एक है। यह बाजार अपने पारंपरिक और फैशन से जुड़े परिधानों के लिए मशहूर है, लेकिन इस समय यह होली से जुड़े कपड़ों और पिचकारियों से भरा है। यहां पर आपको होली की शॉपिंग के लिए बड़ी दुकानों और शोरूम से लेकर स्टॉल तक मिल जाएंगे। इस बाजार में आप घर के लिए सजावटी सामान भी खरीद सकते हैं।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
