दिल्ली

Delhi Picnic Spot: दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर परिवार के साथ बिताएं सुनहरे पल, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये जगह

दिल्ली में बहुत सी खूबसूरत जगहें है, जो पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है, यहां पर आकर आप अपने परिवार के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के किस इलाके में बेस्ट पिकनिक स्पॉट हैं।

Image

दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट (फोटो साभार - istock)

Delhi Picnic Spot: आजकल के बिजी शेड्यूल में लोगों के लिए अपने लिए और परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पिकनिक मनाना परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का सबसे बेस्ट ऑप्शन है, वीकेंड पर अक्सर लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन पिकनिक के लिए अच्छी लोकेशन खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि बाद में पूरा पिकनिक का प्लान ही चौपट हो जाता है और हम घर में ही अपना विकेंड वेस्ट कर देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, क्योंकि आज हम आपको दिल्ली की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है, इन जगहों पर जाकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

Nehru Park

नेहरू पार्क

नेहरू पार्क

दिल्ली में पिकनिक मनाने की बात हो तो नेहरू पार्क का जिक्र तो जरूर होता है, यह दिल्ली के फेमस पार्कों में से एक है। यह जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास है। इस पार्क में शांति भरा और खुला वातावरण है, जो इसे पिकनिक के लिए बेस्ट स्पॉट में से एक बनाता है।

Lodhi Garden

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन में लोग पिकनिक मनाने के अलावा सुबह की सैर करने के लिए भी आते हैं। इस जगह पर आपको हरियाली भी देखने को मिलेगी और पुरानी इमारतें भी। यहां पर एक झील और राष्ट्रय बोनसाई पार्क भी है। यहां पर पिकनिक मनाने पर आपको अच्छा फील होगा।

Asola Bhatti Wildlife Sanctuary

असोला भट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य

असोला भट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य

यह अरावली पहाड़ी के रेंज पर स्थित है। यहां पर आपकों पेड़-पौधों के साथ ही पशु-पक्षी भी देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको कई प्रजाति के पक्षी दिखाई देंगे। यहां आने के लिए आपको बदरपुर मेट्रो स्टेशन जाना होगा। इसी के पास ये जगह स्थित है।

Garden of 5 Senses

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज

यह जगह अपने नाम की तरह ही खास है। गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में आपको बाग-बगीचे देखने को मिलेंगे। यहां पर फूड कोर्ट और शॉपिंग कोर्ट भी बना हुआ है। पिकनिक स्पॉट के लिए यह बहुत खूबसूरत जगह है। यह जगह साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।

Mehrauli Archaeological Park

महरौली पुरातत्व पार्क

महरौली पुरातत्व पार्क

दिल्ली के ऐतिहासिक जगहों में से एक महरौली पुरातत्व पार्क भी है। यहां पर मकबरा, बावली, बोट हाउस, लाल किटो किला राय पिथौरा जैसी बहुत सी चीजे हैं। यहां पिकनिक के साथ घूमने के लिए भी बहुत अच्छी जगह है।

Sundar Nursery

सुंदर नर्सरी

सुंदर नर्सरी

यह जगह बाग बगीचों और जैव विविधता के कारण लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां पर पिकनिक मनाने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इसी के पास ही हुमायूं का मकबरा भी स्थित है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

India Gate

इंडिया गेट

इंडिया गेट

दिल्ली में चाहे घूमने की बात हो या पिकनिक मनाने की हो, इंडिया गेट लोगों की पसंदीदा जगह रहती है। यहां पर आपको खाने के लिए भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article