दिल्ली

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंचा

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जलस्तर में वृद्धि जारी रहने के पूर्वानुमान के तहत सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Image

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार (फाइल फोटो:PTI)

दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर दोपहर एक बजे 204.65 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर यानी 204.50 मीटर से ऊपर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यह पुल नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरों पर नज़र रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निरीक्षण स्थल है।

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, 'जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।' बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 47,024 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि वजीराबाद बैराज से हर घंटे 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

दिल्ली में पानी के 204.50 मीटर स्तर पर पहुंच जाना चेतावनी के रूप में चिन्हित किया जाता है और खतरे का निशान 205.33 मीटर हैं, जबकि 206 मीटर जलस्तर दर्ज किए जाने पर इलाके को एहतियातन खाली कराया जाता है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!