साउथ दिल्ली की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां साउथ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी में मां-बेटे समेत तीन लोग शामिल है। बता दें कि पुलिस ने करीब 32 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने साउथ दिल्ली में गिरफ्तार गांजा तस्करी गिरोह के सदस्यों की पहचान जैतपुर निवासी रानी, रिजवान और खिचड़ीपुर निवासी शमशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रिजवान, रानी का बेटा है। अधिकारी ने बताया कि यह सभी तस्कर ऑटो में गांजा लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस ने इकने ऑटो को जब्त कर लिया। पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि ये सभी जैतपुर नाला रोड पर गांजे की डिलीवरी करने की योजना बना रहे थे।
आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताया कि वह केवल साउथ-ईस्ट दिल्ली में ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत की है। यह अभियान नशा कारोबार को रोकने के लिए चलाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
