दिल्ली

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में रोड रेज की घटना, स्कूटी सवार ने महिला की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके के गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोड रेज की घटना में एक महिला की हत्या कर दी गई है।

Image

मौके पर पुलिस।

Photo : Times Now Digital

Road Rage in Delhi: राजधानी दिल्ली से रोडरेज की घटना सामने आई है। रोडरेज की घटना में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटा दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके की बताई जा रही है।

स्कूटी सवार ने चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट इलाके के गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज की घटना में स्कूटी सवार ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है। मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई गई है।

आपसी कहासुनी के बाद घटना

इस घटना पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दोपहर करीब 3.15 बजे हीरा सिंह (40) अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर (30) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे, तभी गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। दोनों की गाड़ियां एक-दूसरे से टकराने वाली थी इस पर दोनों की कहासुनी हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि इसके बाद एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर से नीचे करीब 30-35 फीट की दूरी से एक गोली चलाई, जो उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में गर्दन के पास लगी। वह अपनी पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का मामला दर्ज किया गया। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article