दिल्ली

दिल्ली छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में चौकानें वाला खुलासा, एयर फोर्स मुख्यालय ने की थी शिकायत

वहीं अगस्त को पीठम की तरफ से वायु सेना मुख्यालय को जवाब भेजा गया। पीठम ने तत्काल जवाब देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 320/2025 दर्ज है। जानकारी के मुताबिक चार-पांच अगस्त को पीठम ने पुलिस को एक और शिकायत दी, जिसमें उत्पीड़न और ज्यादती के सबूत सौंपे।

Image

दिल्ली छेड़खानी मामले में आरोपी की तलाश। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Delhi Students molestation case: दिल्ली छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में चौकानें वाला खुलासा हुआ है। बीते एक अगस्त को एयर फोर्स मुख्यालय से पीठ को शिकायत मिली थी। वायु सेना मुख्यालय के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी ने पीठ को ईमेल भेजकर छात्रों की शिकायतें बताईं। इस इंस्टीट्यूट में डिफेंस कोटे के बच्चे भी पड़ते हैं। छात्रों ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर मनमाने फैसले, धमकाने और लड़कियों को देर रात व्हाट्सऐप संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाए।

पीठम ने वायु सेना मुख्यालय को भेजा जवाब

वहीं बीते दो अगस्त को पीठम की तरफ से वायु सेना मुख्यालय को जवाब भेजा गया। पीठम ने तत्काल जवाब देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 320/2025 दर्ज है। जानकारी के मुताबिक चार-पांच अगस्त को पीठम ने पुलिस को एक और शिकायत दी, जिसमें उत्पीड़न और ज्यादती के सबूत सौंपे। आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 300 से अधिक पन्नों के सबूत पुलिस को सौंपे गए। इसके बाद पुलिस ने छात्रों के बयान दर्ज कर नई FIR दर्ज की। मठ की तरफ से FIR दर्ज कराई गई।

पहली FIR 23 जुलाई को मठ ने चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज कराई। पीठ ने स्वामी चैतन्यानंद की पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द करते हुए 11 सदस्यीय नई गवर्निंग काउंसिल बनाई।

कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

कभी प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन से जुड़े रहे एक स्वयंभू धर्मगुरु पर यहां एक प्रबंधन संस्थान की कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद वह पुलिस जांच के दायरे में है। हालांकि, छापेमारी और निगरानी के बावजूद आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में संचालक (प्रबंधन समिति का सदस्य) था। पुलिस को संस्थान के भूतल में ‘39 यूएन 1’ नंबर की नकली राजनयिक नंबर प्लेट वाली वोल्वो कार भी मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सरस्वती करता था।

32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए

यह पहली बार नहीं है जब उस पर इस तरह के आरोप लगे हों। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ 2009 में डिफेंस कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था, जबकि 2016 में वसंत कुंज थाने में छेड़छाड़ की एक और शिकायत दर्ज की गई थी। ताजा मामले में शिकायत चार अगस्त को वसंत कुंज उत्तर थाने में दर्ज की गई थी। पूछताछ के दौरान श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम (प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) की 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। इनमें से 17 ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील संदेश भेजे और अवांछित पहलकदमी की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article