दिल्ली

रिपोर्ट करो गंदा टॉयलेट, पाओ 1,000 रुपए का FASTag रिचार्ज! NHAI का नेशनल हाईवे पर नया दिवाली धमाका

NHAI ने ‘Clean Toilet Picture Challenge’ शुरू किया है। नेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो राजमार्ग यात्रा ऐप पर अपलोड करने पर 1,000 रुपये FASTag रिचार्ज का इनाम मिलेगा। यह ऑफर केवल NHAI टॉयलेट्स के लिए है और 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। अभियान का मकसद हाईवे सफाई और यात्रियों का बेहतर अनुभव सुनिश्चित करना है।

Image

NHAI का नेशनल हाईवे पर नया दिवाली धमाका (Photo: टाइम्स नाउ नवभारत)

देश भर के नेशनल हाईवे अब सिर्फ सफर का मजा ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई का भी सर्टिफिकेट देंगे। NHAI ने ‘Clean Toilet Picture Challenge’ शुरू किया, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट करके 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज जीत सकते हैं। इसके लिए उपयोगकर्ता को Rajmarg Yatra ऐप पर जियो-टैग्ड और टाइमस्टैम्प वाली तस्वीर अपलोड करनी होगी, जिसमें नाम, लोकेशन, वाहन नंबर और मोबाइल नंबर शामिल हों। बता दें कि यह अभियान केवल NHAI के अंतर्गत आने वाले टॉयलेट्स के लिए है। अभियान केवल इस महीने के अंतिम दिन यानी 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। हर वाहन के लिए केवल एक बार इनाम मिलेगा और हर टॉयलेट की रिपोर्ट रोजाना केवल एक बार मान्य होगी। यह पहल जो राजमार्गों की सफाई, सौंदर्यीकरण और सुचारू संचालन को बढ़ावा देता है।

एक हजार का FASTag रिचार्ज

देश भर के नेशनल हाईवे को साफ बनाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अभियान के तहत मिलने वाले इनाम को पाने के लिए लो गंदे टॉयलेट की फोटो भेजेंगे NHAI उन्हें साफ और स्वच्छ बनाने का प्रयास करेगी। NHAI ने ‘Clean Toilet Picture Challenge’ में हिस्सा लेकर यात्री 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज तुरंत जीत सकते हैं।

कैसे मिलेगा फायदा?

बस अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन के साथ गंदी टॉयलेट की क्लियर, जियो-टैग वाली फोटो अपलोड करें राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप पर। पहला सही फोटो ही मान्य होगा और केवल वही FASTag रिचार्ज के लिए चुना जाएगा।ध्यान रहे, यह ऑफर केवल NHAI के अंतर्गत आने वाले टॉयलेट्स के लिए है। पेट्रोल पंप, ढाबा या अन्य पब्लिक टॉयलेट्स शामिल नहीं हैं। और हाँ, हर वाहन को पूरे अभियान के दौरान केवल एक बार ही इनाम मिलेगा।

यह अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। ‘Special Campaign 5.0’ के तहत NHAI ने सफाई, रोड सुरक्षा, फुल फ्लाईओवर पेंटिंग, पॉटहोल्‍स हटाना और ट्रैवलिंग अनुभव बेहतर बनाने पर जोर दिया है। तो अब बस अपने नेशनल हाईवे सफर में थोड़ा ध्यान दें, गंदा टॉयलेट देखें, फोटो क्लिक करें और पाएं तुरंत इनाम! सफर भी साफ-सुथरा, और जेब भी खुश!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article