दिल्ली

Delhi Metro Record: दिल्ली मेट्रो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 14, 2024, 10:29 PM IST

तेरह फरवरी को 71,09,171 दैनिक यात्रियों ने मेट्रो के विभिन्न गलियारों की ट्रेन में सफर किया, आंकड़ों के मुताबिक, रेड लाइन में 7,57,629, येलो लाइन में 19,34,568, ग्रीन लाइन में 3,35,350 और रैपिड मेट्रो में 51,910 लोगों ने सफर किया।

Image

दिल्ली मेट्रो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Delhi Metro Passenger Record:दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया जो अब तक का एक रिकार्ड है।यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में डेटा साझा करते हुए कहा कि उसने पिछले सितंबर में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।दिल्ली मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी।

डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, 'दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी।' मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर नौ स्टेशनों पर कुछ गेट को कई घंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था।

यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी बाद में, डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों ने साबित किया है कि डीएमआरसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोक परिवहन का एक प्रमुख साधन है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article