दिल्ली

Delhi Metro Advisory on Kisan Andolan: किसान आंदोलन से दिल्ली मेट्रो प्रभावित, इन मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट रहेगी बंद

Today Delhi Metro Advisory on Kisan Andolan(किसान आंदोलन पर दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी): किसान आंदोलन से न केवल दिल्ली के बॉर्डर बल्कि दिल्ली मेट्रो भी प्रभावित हो रही है। आम दिनों की तुलना में आज मेट्रो में अधिक भीड़ देखी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से दो मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। यहां देखें कहीं बंद होना स्टेशन आपका तो नहीं है।

Image

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन गेट 2 बंद

Delhi Metro on Kisan Andolan(दिल्ली मेट्रो एडवाइजरी): किसान आज अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच के लिए आ रहे हैं। किसान नेता ने कुछ दिनों पहले की 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया था। इसके बाद से ही दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 फरवरी को ही पूरी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच किसान आंदोलन का असर दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। यातायात बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और यातायात डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा, दिल्ली से नोएडा, दिल्ली से गाजियाबाद यात्रा करने वाले लोग मेट्रो की तरफ रुख कर रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ अधिक दिखाई दी है। भीड़ के बढ़ने से और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशन पर भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। आइए आपको बताएं किसान आंदोलन के चलते कौन से मेट्रो स्टेशन प्रभावित हैं।

दिल्ली मेट्रो एडवाइजरी: इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 को बंद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय गेट नंबर 2 मेट्रो स्टेशन देर शाम तक बंद रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा कारणों के चलते उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1, 3 और 4 की एंट्री और एग्जिट भी बंद कर दी है। अब केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन पर उतरने वाले या यहां से एंट्री लेने वाले लोगों को एक स्टेशन आगे या पीछे की तरफ जाना होगा। इन स्टेशनों को सुरक्षा के कारण बंद करने का फैसला लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article