दिल्ली

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2023, 08:43 PM IST

Delhi NCR Rain: दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम अच्छी बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

Image

दिल्ली एनसीआर में बारिश

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली ए्नसीआर में हुई जमकर बारिश
  • बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी खबर
  • बारिश होने के बाद गर्मी से मिली राहत

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में गुरुवार शाम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के बीद दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश से राहत

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली समेत, नोएडा और गाजियाबाद में शाम को बारिश हुई। कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है। बारिश ने आज शाम दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, जबकि उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। शहर के कुछ हिस्सों से ओलावृष्टि की भी खबर है।दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद थी।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुलेटिन में कहा गया है कि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 33 प्रतिशत था।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही गुरुवार को बारिश का अनुमान जताया था। IMD ने जानकारी दी थी कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है। आईएमडी ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना जतायी थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article