PM Modi Dussehra Participation: गुरुवार को देश भर में तमाम जगहों पर बुराई पर अच्छाई के उपलक्ष्य में रावण का दहन कर दशहरा मनाया जाएगा लेकिन सारे आयोजनों के केंद्र में दिल्ली की रामलीला कमेटियां रहने वाली हैं। इसका कारण है, रावण दहन देखने के लिए आने वाली हस्तियां। आज फिल्मी सितारों से लेकर राजनैतिक लोगों से दशहरा कमेटी के पंडाल भरे रहने वाले हैं। लालकिला मैदान के आयोजन से लेकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के कार्यक्रम तक, सभी जगहों पर VIP-VVIP लोगों का जमावड़ा रहने वाला है।
यहां जाएंगे PM
इनसब के बीच पहली बार ऐसा होगा कि प्रधानमंत्री पहली बार दशहरा त्योहार में शामिल होने के लिए पूर्वी दिल्ली का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे।
जलेंगे चार पुतले
इस रामलीला कमेटी की खास बात है कि इस बार यहां दहन के लिए तीन की जगह चार पुतले लगाए गए हैं। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के अलावा चौथा पुतला पहलगाम के आतंकियों का है, जिसे जलाया जाएगा।
लालकिला मैदान भी पहुंचेंगे VIP
इसके अलावा दिल्ली के सबसे खास दशहरा कार्यक्रमों में से एक लालकिला मैदान की रामलीला में भी काफी खास मेहमान पहुंचेंगे। लालकिला मैदान स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में आज गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आने का कार्यक्रम तय है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
