दिल्ली

दिल्ली में पिटबुल कुत्ते ने 6 साल बच्चे को बुरी तरह किया जख्मी, कान को सिर से किया अलग; डरा देगा ये वीडियो!

Pitbull Attacks Child: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद कुत्ते के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 23 नवंबर की शाम सामने आया जब बच्चे को गली में खेलते समय पिटबुल ने बुरी तरह काट लिया।

Image

दिल्ली में पिटबुल कुत्ते ने बच्चे को घायल किया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pitbull Attacks Child: दिल्ली के प्रेम नगर में एक पिटबुल कुत्ते के हमले में 6 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते के हमला करने से कुछ पल पहले ही बच्चा गेंद का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों ने बच्चे को कुत्ते की पकड़ से छुड़ाया। उनमें से एक घायल लड़के के पीछे उसका कटा हुआ कान पकड़े दौड़ता हुआ दिखाई दिया; उसे डर था कि कहीं वह खो न जाए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को शाम 5:38 बजे प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को पिटबुल ने बुरी तरह काट लिया है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए हैं।

गली में खेल रहा था बच्चापूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि बच्चा गली में खेल रहा था, तभी प्रेम नगर तृतीय स्थित विनय एन्क्लेव निवासी 50 वर्षीय राजेश पाल नाम के दर्जी का पिटबुल कुत्ता अचानक पड़ोसी के घर से आया और उस पर हमला कर दिया। बच्चे को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसका दाहिना कान भी कट गया।

(नोट: यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है)

बच्चे को सफदरजंग किया गया रेफर

पड़ोसियों ने माता-पिता की मदद से बच्चे को बचाया। इसके बाद तुरंत बच्चे को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुत्ते को करीब डेढ़ साल पहले पाल का बेटा सचिन पाल घर लाया था, जो फिलहाल आईपीसी की धारा 307 के तहत दर्ज एक अलग मामले में जेल में है।

पीड़ित के दादा कामेश्वर राय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कुत्ता अचानक से छूट गया और बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर आठ से दस गहरे काटने के निशान बन गए और उसका दाहिना कान फट गया।

बच्चे की हालत स्थिर

लड़के के दांत भी टूट गए और चेहरे पर भी चोटें आईं, लेकिन वह होश में है और बोल पा रहा है। राय ने बताया कि दो स्थानीय लड़कों ने कुत्ते को किसी तरह खींच लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कुत्ते ने पहले चार अन्य बच्चों पर हमला किया था और स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Priyank Tripathi
Priyank Tripathiauthor

Priyank Tripathi is a Special Correspondent with over 16 years of experience in Journalism. The author covers agencies and furthermore reports from the conflict zones.

और पढ़ें
End of Article