Delhi: दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुए विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करवाई गई है। बता दें कि दर्दनाक हादसे में दो युवकों की झुलसने से मौत हो गई थी। इसमें से एक युवक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस याचिका में दिल्ली नगर निगम, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर जांच की बात की गई है।
विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड पर हाई कोर्ट में याचिका दायर
करोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में हुए अग्निकांड को लेकर दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह शॉपिंग सेंटर बिना जरूरी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रहा था। इसमें न तो इमरजेंसी एग्जिट था और न ही लिफ्ट में पैनिक बटन जैसी बेसिक सुविधा थी। याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से दिल्ली नगर निगम(MCD), फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और अन्य विभागों के उन अधिकारियों पर जांच के आदेश की मांग की है, जिन्होंने नियमों को नजरअंदाज कर इस तरह की इजाजत दी।
याचिकार्ता ने दायर याचिका में यह कोर्ट से यह भी अनुरोध किया है कि आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच हो, जो बिना जरूरी अनुमति के चल रहे हैं। कोर्ट से मांग की गई है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक इन अवैध दुकानों और बिल्डिंग को बंद किया जाए। ताकि आने वाले समय में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
