दिल्ली

Delhi News: दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों का प्रदर्शन, स्पाइसजेट पर फूटा गुस्सा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 2, 2023, 09:07 AM IST

दिल्ली हवाई अड्डे पर पटना जाने वाले यात्रियों ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

नई दिल्ली से पटना जाने वाली एक उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने शुक्रवार की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।

उड़ान में देरी से यात्री नाराज

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी से पटना जाने वाली उड़ान एसजी-8721 में काफी देर हो गई, जिससे गुस्साए यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया, जिसमें यात्री प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि यात्रियों को संशोधित प्रस्थान समय के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article