दिल्ली

गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर दिल्ली में भव्य कीर्तन दरबार; पंजाब सरकार महीने भर चलाएगी कार्यक्रम

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। केजरीवाल ने गुरु साहिब की शहादत को मानवता और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा बताया। पंजाब सरकार ने 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गुरु साहिब के चरण पड़े विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने और शिक्षा व सिख विरासत को फैलाने की योजना बनाई है।

Image

गुरुद्वारा श्री रकाबसाहिब में कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन

शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इस अवसर पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रीगण और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। केजरीवाल ने श्रद्धा के साथ कीर्तन सुना और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गुरु साहिब का बलिदान सदियों तक सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

अरविंद केजरीवाल बोले ‘गुरु जी की शहादत मानवता के लिए प्रेरणा’

केजरीवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों के धर्म की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने गुरु साहिब को “हिंद दी चादर” बताते हुए कहा कि यह शहादत पूरी मानवता को यह संदेश देती है कि जीवन दूसरों के लिए न्योछावर किया जा सकता है।

पंजाब सरकार का 1 महीने का श्रद्धांजलि अभियान

भगवंत मान ने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गुरु साहिब के चरण पड़े विभिन्न स्थानों पर पंजाब सरकार समागम आयोजित करेगी। महान कीर्तन जत्थे इलाही कीर्तन करेंगे, स्कूलों में गुरु साहिब की शहादत पढ़ाई जाएगी और सिलेबस में शामिल की जाएगी।

आनंदपुर साहिब में भव्य समापन समारोह

25 नवंबर को आनंदपुर साहिब में भव्य समागम होगा। वहां गुरु साहिब का शीश लेकर भाई जैता जी की यात्रा और गुरु गोविंद सिंह जी को शीश भेंट करने की घटना का संग्रहालय में प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें और बुनियादी ढांचे के लिए बजट जारी किया गया है और टेंट सिटी भी बनाई जा रही है।

गुरु साहिब का संदेश- मानवता, भाईचारा और सेवा

भगवंत मान ने संगत से अपील की कि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाएं और सामाजिक बुराइयों को छोड़कर सेवा और मानवता के कार्य करें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कुर्बानी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए थी।

AAP दिल्ली प्रदेश संयोजक का संदेश

सौरव भारद्वाज ने कहा कि पंजाब सरकार 1 महीने तक गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत पर दिल्ली और पंजाब में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने गुरु साहिब के संदेश, भाईचारे, प्रेम और मानवता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार उन सभी सिख गुरुओं के संदेश को आगे बढ़ाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article