नई दिल्ली, भाषा। देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार 17 और शुक्रवार 18 जुलाई को 10 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल्स यानी किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन ड्रिल में दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियां हिस्सा लेंगी।
इन मॉक ड्रिल्स का उद्देश्य किसी संभावित आतंकी हमले जैसी आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाना है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और उनके समन्वय को परखने के लिए किया जा रहा है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल्स के दौरान शांत रहें, सहयोग करें और अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। अधिकारी ने यह भी बताया कि इन मॉक ड्रिल्स की बारीकी से निगरानी की जाएगी ताकि ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुनिश्चित की जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
