Delhi News: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिनभर धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
कई इलोकों प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल
वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। बवाना स्टेशन पर पीएम 2.5 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन ने पीएम 2.5 को 339 पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर AQI बहुत खराब श्रेणी में था। ओखला फेज-2 में पीएम 2.5 और पीएम दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
