Delhi News: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार में नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने पिछले दस दिनों से रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन के आने-जाने का अंतराल 15 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया है। जिससे
कब तक होगा मेंटिनेंस
NCRTC के अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्टेशनों के बीच मेंटिनेंस का काम पूरा होने में अभी 15 दिन और लगेंगे, जिससे यात्रियों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद के रास्ते मेरठ साउथ तक चलती है और नौकरीपेशा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यात्रियों ने बताया कि पहले उन्हें ट्रेन के लिए 15 मिनट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह समय बढ़कर 30 मिनट हो गया है। NCRTC ने बताया कि ट्रैक संबंधी रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन का परिचालन एक ही ट्रैक से किया जा रहा है, जिससे अंतराल बढ़ाना पड़ा।
न्यू अशोक नगर स्टेशन का उखड़ा हुआ है शेड
नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर बीते एक माह से टिन शेड तेज आंधी में उखड़ा हुआ पड़ा है, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण स्टेशन का लगभग आधा हिस्सा बिना शेड के खुला हुआ है। यात्रियों का कहना है कि बारिश के दौरान इस हिस्से में पानी भर जाता है, जिससे ट्रेन पकड़ने में दिक्कत होती है। अब जब मानसून सिर पर है स्थिति और गंभीर हो सकती है। NCRTC ने जानकारी दी है कि शेड की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, लेकिन यात्रियों ने इसे जल्द पूरा करने की मांग की है ताकि यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
