दिल्ली

MCD Election:कांग्रेस ने उतारे चुनाव में प्रचार वाहन, प्रदूषण और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Nov 18, 2022, 11:18 PM IST

MCD Election: एमसीडी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने डिटिजल प्रचार को मजबूती देते हुए करीब एक दर्ज डिजिटल प्रचार वाहनों को लॉन्च किया है।

Image

MCD चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने किया डिजिटल वैन लॉन्च

Photo : Times Now Digital

Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना अपना कैंपेन लॉन्च कर दिया है। सभी पार्टियां अलग अलग तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगी है। कांग्रेस (Congress) पार्टी जो नगर निगम में तीसरे पायदान पर है उसने आज डिजिटल वैन (Digital Van) के जरिए कैंपेन शुरू किया है। इस बाबत आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय से करीब एक दर्जन डिजिटल वैन को प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Choudhary) ने हरी झंडी दिखाया।

तीसरे नंबर की पार्टी है एमसीडी में कांग्रेस

दिल्ली नगर निगम का चुनाव अपने आप देश के दूसरे सबसे बड़े निगम का चुनाव है। मुंबई के बीएमसी के बाद सबसे बड़ा नगर निगम दिल्ली का है। इस बार परिसीमन के बाद निगम को सीटों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी फिलहाल एमसीडी में तीसरे नंबर की पार्टी है। इस लिहाज से आज डिजिटल कैंपेन में भी कांग्रेस शीला वाली दिल्ली के मॉडल को दिखा रही है। पार्टी ने पंच लाइन दिया है मेरी चमकती दिल्ली, शीला वाली दिल्ली। कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली की जनता को शीला दीक्षित की सरकार के जमाने की याद दिलाकर मतदाताओं के दिल में दुबारा जगह बनाना चाहती है। इसके लिए इन डिजिटल वैन में शीला सरकार के जमाने में हुए काम को बार बार वोटरों को दिखाया जाएगा।

खोया जनाधार पाने की कोशिश

कांग्रेस आने वाले समय दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ये 70 डिजिटल वैन उतरेगी। जिसमे में MCD के प्रचार के साथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का भी लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की रणनीति है की वो स्थानीय चुनाव में लोकल मुद्दों के साथ राहुल की यात्रा से भी फायदा उठाये। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के साथ आज डिजिटल वैन को रवाना करने सीडब्ल्यूसी के मेंबर देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, हारून यूसुफ भी मौजूद थे। सभी ने कहा की नगर निगम के चुनाव में भ्रष्टाचार और प्रदूषण सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। लोगों को शीला सरकार के काम और नाम का इस्तेमाल कर कांग्रेस MCD चुनाव के साथ दिल्ली में फिर से अपना खोया जनाधार पाना चाहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article