दिल्ली

Mauni Amavasya 2023: रामघाट से लेकर अनूपशहर तक, मौनी अमावस्या पर दिल्ली वाले कर सकते हैं इन घाटों पर गंगा स्नान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 20, 2023, 12:47 PM IST

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने का काफी महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा जी में डुबकी लगाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दिल्ली के नजदीक बुलंदशहर जिले में कई फेमस गंगा घाट हैं जिनका पौराणिक दृष्टि से काफी महत्व है।

Image

Mauni Amavasya 2023: रामघाट से लेकर अनूपशहर तक, मौनी अमावस्या पर दिल्ली वाले कर सकते हैं इन घाटों पर गंगा स्नान

Ganga Ghat near Delhi NCR: पौराणिक कथाओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माघ मास में गंगा स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मौनी अमावस्या माघ माह में ही होती है। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करना चाहते हैं तो दूर जाने की जरूरत नहीं है। केवल एक घंटे की दूरी पर आप गंगा जी में डुबकी लगा सकते हैं। दिल्ली के नजदीक बुलंदशहर जिले में कई फेमस गंगा घाट हैं जिनका पौराणिक दृष्टि से काफी महत्व है। यूपी के बुलंदशहर में रेल और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस दोनों ही तरीकों से आपको परेशानी नहीं होगी। मौनी अमावस्या के दिन इन घाटों पर मेले जैसा माहौल रहता है।

Famous Ganga Ghat in Bulandshahar, बुलंदशहर के फेमस गंगा घाट

अनूपशहर

अनूपशहर दिल्ली के करीब और बुलंदशहर जिले में स्थित है। यह जगह श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाद का भी साक्षी रही है। यहां के अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका मंदिर में ही कृष्ण और रुक्मिणी की शादी हुई थी। यहां के गंगा तट पर कृष्ण के भाई बलराम ने भी तपस्या की थी। यहां गंगा स्नान का काफी महत्व है।

बाबा मस्तराम घाट

बाबा मस्तराम घाट बुलंदशहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह धार्मिक स्थल है। यह घाट गंगा नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट बुलंदशहर में अनूपशहर शहर में स्थित है।

रामघाट, बुलंदशहर (Ram Ghat)

बुलंदशहर जनपद गंगा की भूमि है। बुलंदशहर जिला गंगा और यमुना नदियों के बीच स्थित है। अनूपशहर के घाटों के अलावा बुलंदशहर में रामघाट गंगा जी का काफी फेमस घाट है। यह डिबाई तहसील में आता है।

राजघाट गंगा घाट (Raj Ghat)

राजघाट गंगा घाट (Rajghat Ganga Ghat) यह घाट भी बुलंदशहर के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यह जगह नरोरा के पास स्थित है। यह घाट बहुत ही सुंदर और स्वच्छ है। दिल्ली से केवल 2 घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।

कर्णवास

बुलंदशहर में कर्णवास एक धार्मिक स्थल है जिसका संबंध महाभारत से रहा है। कहा जाता है कि महाभारत के एक मुख्य पात्र कर्ण यहां के राजा हुआ करते थे। यहां से गंगा नदी गुजरती है और कर्णवास में बने घाट पर रोजाना हजारों लोग डुबकी लगाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article