दिल्ली

Delhi Murder: गाजीपुर में स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Delhi Crime News: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में आज तड़के रोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या हो गई। नाईट ड्यूटी से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Image

दिल्ली में युवक की हत्या

Delhi Murder: दिल्ली में गाजीपुर सब्जी मंडी के पास आज तड़के एक स्कूटी सवार युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

नाईट ड्यूटी से वापस आते समय मारी गोली

दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके के सब्जी मंडी के गोल चक्कर के पास हुई। मृतक की पहचान रोहित चावड़ा नाम के युवक के तौर पर हुई। रोहित गाजीपुर कूड़े घर में सुपरवाइजर की ड्यूटी करता था। जब वह नाईट ड्यूटी कर स्कूटी से अपने घर वापस जा रहा था। तभी बेलोनो कार पर सवार होकर बदमाश आए और रोहित को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज दिया है। इस मामले में गाजीपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस हत्या के सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article