दिल्ली

Majnu Ka Tila: दिल्ली के अजब मजनू के टीले की गजब कहानी, जानिए कैसे पड़ा नाम

इस जगह को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। यहां पर मिलने वाले तिब्बती खाने की वजह से यह काफी मशहूर है। वीकेंट पर घूमने के लिए यह एक बेस्ट जगह है। इसके साथ ही यहां से लोग कपड़े और घरेलू सामान की खरीदारी भी करते हैं।

Image

दिल्ली, मजनू का टीला

Photo : Twitter

Majnu Ka Tila: दिल्ली के मजनू के टीले का इतिहास काफी दिलचस्प है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित है। वीकेंड पर घूमने के लिए यह जगह बेहद खास है। यहां आकर आप इसके रोचक इतिहास से रूबरू हो सकते हैं। साथ ही यहां आपको एक से बढ़कर एक कई तरह के स्वादिष्ट डिशेज भी खाने को मिलेंगी। अपनी खासियत की वजह से यह जगह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी काफी पॉपुलर है। अगर आप तिब्बती खाने के शौकीन हैं तो यहां आपको एक से बढ़कर एक तिब्बती व्यंजन के भी ऑप्शन मिलेंगे। यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां तिब्बती खाने वालों की लाइन लगती है।

वीकेंड पर यहां लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ यहां खाने का लुफ्त उठाते नजर आते हैं। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में हैं और खाने और घूमने के लिए किसी बेहतर जगह की तलाश में हैं तो यकीनन ये जगह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां युवाओं की भी भीड़ लगी रहती है।

15वीं सदी से भी है पुराना

ऐसा माना जाता है कि इस जगह का इतिहास 15वीं सदी से भी ज्यादा पुराना है। यहां के इतिहास का संबंध सिकंदर लोदी के शासन काल और सिख गुरु से जुड़ा हुआ है। लोगों का ऐसा मानना भी है कि प्रेमी जोड़े लैला और मजनू का संबंध भी इस जगह से है। हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है।

नाम से जुड़ी बातें

मजनू के टीले के नाम के लिए कहा जाता है कि इसका नाम सूफी से मिला है। ये भी कहा जाता है कि गुरु नानक और सिरंदर लोदी के शासन काल में यहां आए थे, जहां वह ईरान से आए एक सूफी संत से मिले थे, जो यहीं टीले पर रहता था। फकीर होने के कारण टीले को लोग मजनू कहकर बुलाने लगे।

इस वजह से है मशहूर

इस जगह को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। यहां ज्यादातर तिब्बती लोग रहते हैं। यहां पर मिलने वाले तिब्बती खाने की वजह से यह काफी मशहूर है। वीकेंट पर घूमने के लिए यह एक बेस्ट जगह है। इसके साथ ही यहां से लोग कपड़े और घरेलू सामान की खरीदारी भी करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article