दिल्ली

कड़कड़डूमा कोर्ट में काम हुआ ठप्प, NI एक्ट मामलों को राउज एवेन्यू शिफ्ट करने के खिलाफ वकीलों ने की हड़ताल

शाहदरा बार एसोसिएशन ने कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में 1 जुलाई 2025 को हड़ताल का ऐलान किया है। ये फैसला एनआई एक्ट मामलों को राउज एवेन्यू स्थानांतरित करने के खिलाफ लिया गया। जिसके चलते मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Image

कड़कड़डूमा कोर्ट में काम हुआ ठप्प

दिल्ली के शाहदरा बार एसोसिएशन द्वारा घोषित की गई हड़ताल के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट में मंगलवार को वकील न्यायिक कार्यों से दूर रहे। इसके कारण कोर्ट में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि ये हड़ताल मुख्य रूप से एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) कोर्ट को राउज एवेन्यू में स्थानांतरित करने के खिलाफ की गई है। इस शिफ्ट से सबसे अधिक परेशानी कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों को होगी।

कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों ने क्यों की हड़ताल

एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि इस स्थानांतरण यानी शिफ्ट से कड़कड़डूमा के वकीलों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, और यमुनापार के लोगों को चेक बाउंस जैसे मामलों के लिए दूर जाना होगा। 28 जून को हुई आपात बैठक में एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया कि 1 जुलाई 2025 से कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पूरी तरह से हड़ताल की जाएगी।

इस बैठक में डिजिटल कोर्ट और एनआइ एक्ट से जुड़े मामलों के स्थानांतरण पर चर्चा की गई थी। हड़ताल के संबंध में सभी न्यायिक अधिकारियों को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे सहयोग की अपील की गई है। वकीलों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि वे किसी भी अदालत में उपस्थित पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय न्यायिक कार्यों में व्यवधान डालने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि स्थानांतरण के खिलाफ आवाज उठाई जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article