Kanjhawala Case: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मशार हुई है। नए साल के पहले दिन यानि रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके निर्वस्त्र शव को कई किलोमीटर तक घसीटते (Delhi
23 तस्वीरों खोलेंगी मौत का राज
कंझावला केस में हादसे के बाद लड़की को बॉडी की 23 तस्वीरें दिल्ली पुलिस के पास हैं। लड़की की बॉडी के पिछले हिस्से में ज्यादा जख्म है। ये तस्वीर फोरेंसिक टीम को भी दी जायेंगी। लड़की का सर फटा हुआ है, बैक साइड का हिस्सा बुरी तरह जख्मी है ऐसा लगता है घसीटा गया है। लड़की को इतनी बुरी तरह घसीटा गया की लड़की की बॉडी का हिस्सा घसीट कर झुलस गया। हाथ और पैर पूरी तरह फट चुके हैं ये तस्वीरें पीएम करने वाले डॉक्टरों की टीम को भी दिखाई जाएंगी साथ ही फोरेंसिक टीम को भी दी जाएगी।
लोगों का गुस्सा फूटा
इस बीच दिल्ली पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन जा रही गाड़ी पर जमकर पथराव किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है। सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी को तोड़ा। वहीं दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख ने पुलिस से यह भी जानना चाहा कि नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल क्या कार्रवाई की गई और उन विशेष सुरक्षा इंतजामों का क्या हुआ जो नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में की गई थीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
