दिल्ली

Delhi Train Cancel: दिल्ली से चलने वाली 271 ट्रेनें कैंसिल, ऐसे चेक करें अपनी ट्रेन का शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 02:10 PM IST

Delhi Train Cancel: कोहरे और धुंध ने रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। घने कोहरे के कारण रेलवे ने बुधवार, 4 जनवरी को 271 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया। इसके अलावा 35 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव और 34 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। कैंसिल होने वाली ज्यादातर ट्रेनें दिल्‍ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब की तरफ जाती हैं।

Image

घने कोहरे में जाती ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली से चलने वाली चार लोकल ट्रेनें भी आज कैंसिल
  • 35 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव और 34 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट
  • दिल्‍ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

Delhi Train Cancel: कोहरे और धुंध ने उत्‍तर भारत में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे के कारण रेलवे ने बुधवार, 4 जनवरी को 271 ट्रेनों को जहां पूरी तरह से कैंसिल कर दिया। वहीं 35 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव कर रिशेड्यूल और 34 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। कैंसिल होने वाली ज्यादातर ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर जाती हैं। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों को कोहरा, परिचालन और मरम्मत कार्य के कारण कैंसिल किया है। दिल्‍ली से कैंसिल होने वाली ट्रेनों में कई ईएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं। बुधवार को दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, मुरादाबाद और मेरठ तक चलने वाली चार लोकल ट्रेनें निरस्त रहीं। जिससे सुबह के समय ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर आप भी जल्‍द ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की कैंसिल लिस्ट जरूर चेक कर लें।

बता दें कि नए साल के शुरू होने के साथ ही सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे का सबसे ज्‍यादा असर भारतीय रेलवे पर पड़ रहा है। ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्‍ली से रद्द की गई ज्‍यादातर ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब राज्यों में जाने वाली हैं। इसके अलावा दिल्‍ली से ओडिशा, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, तमिलनाडु और मुंबई जाने वाली दर्जनों गाड़ियां भी कैंसिल हुई हैं। रेलवे के अनुसार है, अगर आपने ट्रेन का टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किया है तो कैंसिल टिकट का पूरा पैसा अपने आप वापस आ जाएगा। वहीं, रेलवे काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को रिफंड लेने के लिए टिकट काउंटर जाना पड़ेगा।

घर बैठे ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट

अगर आप जल्‍द ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपनी ट्रेन का स्‍टेटस एक बार जरूर चेक कर लें। इससे आप ट्रेन कैंसिल होने पर स्‍टेशन पहुंचकर होने वाली परेशानियों से बच सकेंगे। घर बैठे ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं। यहां पर आपको पेज के लेफ्ट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन्स का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको सभी कैंसिल ट्रेन, रिशेड्यूल और रूट बदलकर चल रही सभी ट्रेनों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article