दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधिन में पीएम मोदी ने कहा- हमें गर्व है कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने महिला को लेकर कहा कि यह गर्व की बात है कि 1 करोड़ सामान्य घर की महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : ANI

PM Modi Speech Independence Day: देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। जिसकी शुरुआत उन्होंने 'भारत माता की जय' के साथ की। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महिला आत्मनिर्भरता की नई आर्थिक क्रांति है।

10 करोड़ बहनें ‘महिला स्वयं सहायता समूहों’ से जुड़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा स्वयं सहायता समूह की 10 करोड़ बहनें ‘महिला स्वयं सहायता समूहों’ से जुड़ी हैं। हमे गर्व हो रहा है कि सामान्य घर की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही है। आत्मनिर्भर महिलाए अपने फैसले में अपनी भागीदारी रखती है, इस बात का मुझे गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के CEO दुनियाभर में अपनी धाक जमा रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि एक तरफ भारत के CEO दुनियाभर में देश का नाम बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 1 करोड़ सामान्य परिवार की महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।

कामकाजी महिलाओं का मातृत्व अवकाश

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्किंग वुमन के पेड मेटरनिटी लीव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, "मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। हम न केवल महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेते हैं कि एक मां द्वारा अपने बच्चे को एक उत्तम नागरिक बनाने की में सरकार रुकावट न बने।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article