दिल्ली

GTB Hospital Shootout: किसी और की हत्या करने पहुंचे थे शूटर, गलती से रियासुद्दीन को कर दिया छलनी; हासिम बाबा के गुर्गे ने खोले राज

GTB Hospital Shootout: इन आरोपियों ने बताया कि वो किसी और को मारने पहुंचे थे, लेकिन गलती से रियासुद्दीन को मार बैठे। इस शूट आउट को हासिम बाबा गिरोह ने अंजाम दिया है।

Image

जीटीबी हॉस्पिटल शूटआफट केस में दो गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जीटीबी अस्पताल शूट आउट को चार शूटरों ने दिया था अंजाम
  • 4 में से दो को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • बाकी दो बदमाशों की खोज में जुटी पुलिस

GTB Hospital Shootout: दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल शूट आउट केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है। गिरफ्तार आरोपी हासिम बाबा गिरोह से हैं। इन आरोपियों ने बताया कि वो किसी और को मारने पहुंचे थे, लेकिन गलती से रियासुद्दीन को मार बैठे।

किसके इशारे पर हत्या

पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में हुए सनसनीखेज शूटआउट के मामले में दिल्ली पुलिस ने फैज और फरहान नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक चारों हत्यारे को हासिम बाबा के गुर्गे फहीम ने इस हॉस्पिटल मे शूटआउट करने के निर्देश दिए थे।

टारगेट पर था कोई और

गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस को बताया कि हॉस्पिटल में जिसके ऊपर गोलियां चलाई गई, वो उनका टारगेट नहीं था, बल्कि उसी वार्ड मे भर्ती एक अन्य शख्स था, गलत जानकारी के कारण रियासुद्दीन नाम के शख्स को निशाना बनाया गया और उसकी हत्या हो गई।

फहीम ने पर्दे के पीछे से की थी तैयारी

फहीम ने अपने बाबरपुर के फ्लैट पर सभी शूटर्स को बुलाकर साजिश रची थी। शूटर्स को हथियार समेत आने जाने के लिए गाड़ी, हॉस्पिटल के एंट्री एग्जिट का मैपऔर फरारी काटने के लिए पैसों का इंतेजाम भी फहीम ने ही किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article