दिल्ली

Delhi IGI Airport: बटन में छिपा था सोना, कस्टम विभाग को हुआ शक; चंद मिनटो में पकड़ा गया तस्कर

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक सोना तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बटन में सोना छिपाकर ला रहा था, लेकिन कस्टम विभाग की नजर पड़ते ही वह पकड़ा गया। उसके पास से सोना भी जब्त की गई है।

Image

आरोपी के पास से जब्त सोना।

Photo : Times Now Digital

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री को कपड़ों के बटनों में छिपाकर सोना लाते हुए पकड़ा है। यात्री ने काफी बारीकी से सोने को छिपाया था, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और सोना भी जब्त कर लिया गया।

सऊदी अरब से आया था दिल्ली

जानकारी के अनुसार, यह यात्री सऊदी अरब के जेद्दा से फ्लाइट नंबर SV-756 से दिल्ली पहुंचा था। ग्रीन चैनल से निकलने का प्रयास करते समय कस्टम अधिकारियों ने यात्री को संदिग्ध पाया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, अधिकारियों को चांदी की परत चढ़ी अंगूठियां मिलीं, जो असल में 24 कैरेट सोने की थीं। इन अंगूठियों को कपड़ों के बटनों के रूप में छिपाया गया था।

आरोपी के पास से सोना जब्त

बता दें कि जब्त किए गए सोने का वजन 379 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। तस्कर लगातार नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं ताकि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चकमा दे सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article