दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद कुछ कैदियों ने सोमवार को कथित तौर पर चाकू और हाथ से बनाए औजारों से एक विचाराधीन कैदी (Prisoners) पर हमला कर दिया, अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न 12 बजकर 38 मिनट पर तिहाड़ जेल परिसर की केंद्रीय जेल संख्या एक में हुई।अधिकारियों के मुताबिक, कैदियों ने राहुल उर्फ पवन पर चाकू और हाथ से बने औजारों से ताबड़तोड़ हमले किए।
उन्होंने बताया कि हमलावरों में शामिल एक विचाराधीन कैदी आलोक उर्फ विशाल ने खुद को भी चोट पहुंचाई। जल्द ही जेल कर्मचारियों, तमिलनाडु विशेष पुलिस और एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने हस्तक्षेप किया और कैदियों को अलग-अलग कर दिया।
जेल के भीतर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है, बताते हैं कि आला अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया
जेल अधिकारी ने कहा, 'जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।' उन्होंने कहा कि घटना के बारे में हरि नगर थाने को भी सूचित किया गया है । थाने को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
