दिल्ली

दिल्ली में मौसम खराब होते ही उड़ानों पर पड़ा असर, 15 विमानों का मार्ग बदला गया, 100 से अधिक उड़ानों में देरी

एयर इंडिया ने सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में निम्न दृश्यता के कारण आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी यातायात के कारण आपकी यात्रा में देरी हो सकती है।

Image

खराब मौसम के कारण कई फ्लाइटें हुईं डिले

Photo : PTI

दिल्ली में सोमवार को खराब मौसम में निम्न दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में खराब मौसम के कारण दृश्यता घट गयी जिसके चलते विमानों के परिचालन पर इसका असर पड़ा। एयरइंडिया, ‘स्पाइसजेट’ और ‘इंडिगो’ जैसे एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में निम्न दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

15 फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर तीन बजे के बीच 15 उड़ानों में से 13 को जयपुर और एक को देहरादून एवं लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ विमान चालकों को ‘सीएटी-3’ परिचालन के लिए प्रशिक्षण नहीं मिला था, जिसके कारण उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। मौटे तौर पर ‘सीएटी-3’ से प्रशिक्षित विमान चालकों को बहुत कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ाने या उतारने की अनुमति होती है।

1400 विमान भरते हैं उड़ान

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर सोमवार को तड़के पोस्ट किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता है। फिलहाल सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है। डीआईएएल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है। यहां से प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानों की आवाजाही होती है। डीआईएएल ने यात्रियों को उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की भी सलाह दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!