दिल्ली के संगम विहार में जूते की दुकान में आग लगी (फोटो: ANI)
Delhi Sangam Vihar Fire News: दिल्ली के सगंम विहार के टिगरी एक्सटेंशन क्षेत्र में शनिवार शाम एक जूते की दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
सूचना के अनुसार, आग भूतल पर स्थित दुकान में लगी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को यह खबर शाम 6:24 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि इमारत पूरी तरह आग की चपेट में थी। प्रारंभिक अनुमान है कि आग की शुरुआत जूते की दुकान से हुई और फिर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल महिलाओं को इमारत से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।