दिल्ली

Delhi Fire News: सांसदों के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं

शनिवार की दिल्ली में सांसदों के स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई थी। दमकल की कुल 14 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

Image

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी (स्क्रीनग्रैब: ANI)

Photo : ANI

Delhi News: दिल्ली के बीडी मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है, जहां कई राज्यसभा सांसद रहते हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अब आग पर काबू पा लिया गया है। अबतक किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

सांसदों का है आवास

नई दिल्ली के डॉ. बिशंभर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। यह अपार्टमेंट राज्यसभा सांसदों के लिए आवासीय परिसर के रूप में जाना जाता है। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों के अनुसार, अब आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है।

14 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

दिल्ली अग्निशमन सेवा के ADO भूपेंद्र ने बताया, "दोपहर 1.22 बजे हमें पंडित पंत मार्ग के पास स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली... चूंकि यह एक ऊंची इमारत है, इसलिए हमने तुरंत टीटीएल सहित 14 गाड़ियां भेजीं। अभी तक, ज्यादातर नुकसान स्टिल्ट फ्लोर पर हुआ है और ऊपरी मंजिलें बाहरी से क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हमारा काम अभी भी जारी है... अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article