दिल्ली

Delhi Fire: ओल्ड गोविंदपुरा में घर में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार शाम को एक घर में आग लग गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों का इलाज जारी है। दमकल विभाग ने घर में फंसे 6 लोगों को बचा लिया और आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi House Fire: पूर्वी दिल्ली के ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ इलाके में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।

दमकल विभाग ने 6 लोगों को बचाया

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी पुलिस थाने को ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ स्थित ‘बंद गली’ में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 46 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि जिस रिहायशी इमारत में आग लगी है, उसमें 10 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया।

आग लगने से चार लोग घायल हो गए। जिनको डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंदपुरा निवासी तनवीर (28) और नुसरत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों की पहचान खुरेजी खास के कसाईवाली गली निवासी फैजल और आसिफ (18) के रूप में हुई है तथा उनका इलाज जारी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article