दिल्ली

Delhi Crime: जल्लाद बना पिता, चाकू मारकर 10 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, बारिश में खेलने की जिद पर ली जान

Delhi Crime News (दिल्ली की खबर) : दिल्ली में पिता ने अपने ही बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के बार-बार बारिश में जाकर खेलने की जिद से गुस्से में आकर पिता ने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Image

पिता ने चाकू मारकर 10 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: दिल्ली में एक पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। जिसका काम बच्चों को सुरक्षित रखना था वो ही उसके लिए जल्लाद बन गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक पिता ने गुस्से में आकर अपने ही 10 साल के बेटे की चाकू घोंपकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

किस बात से नाराज होकर पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, बच्चा बारिश में बाहर जाकर खेलने की जिद कर रहा था और उसका पिता उसे बाहर जाने से मना कर रहा था। बार-बार बच्चे के जिद करने से गुस्साए पिता ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि पिता ने कथित तौर पर रसोई का चाकू उठाया और बच्चे की छाती पर वार किया। इससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी पिता तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ए रॉय के रूप में की है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। अधिकारी ने बताया की आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसकी पत्नी का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था। वह काम के साथ अपने चार बच्चों को संभाल रहा था, जिसमें से तीसरे की मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article