Delhi Crime: दिल्ली में आए दिन अपराध के नए-नए मामले देखने को मिल रहे हैं। नया मामला चिराग दिल्ली से आया है। जहां पर रविवार देर शाम को बाप-बेटे की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
मृतक के परिवार का आरोप
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 55 वर्षीय जय भगवान और 22 वर्षीय बेटे सुभम के रूप में हुई है। जय भगवान केबल का काम करता था।जिसकी पहले से भी इलाके में रंजिश चल रही थी। पुलिस ने बताया इन दोनों को चार-पांच लोगों ने रविवार को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके घर पर पहले ही कुछ लोग पथराव कर चुके हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक के परिजनों के अनुसार पुलिस में कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
मृतक पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस को इस घटना की जानकारी रविवार रात 8:06 मिनट पर कॉल के माध्यम से मिली। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेनसिक टीम पहुंची। वहीं साउथ जिले के डीसीपी अंकित चौहान भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मृतक जय भगवान मालवीय नगर थाने का बी सी है, जिसपर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग आदि शामिल हैं। डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
