दिल्ली

Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साया वर्कर, मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार

दिल्ली के नजफगढ़ में एक वर्कर ने नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने मैनेजर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घायल मैनेजर,की मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Image

मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र में एक पूर्व कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने कंपनी के मैनेजर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस की टीम दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। हमला करने वाले कर्मचारी मौका देख वहा से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मैनेजर पर नाराज कर्मचारी ने किया पेपर कटर से वार

पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 जून को हुई, जब संजय ने पुलिस को सूचित किया कि रोहित नाम का एक कर्मचारी ने उस पर हमला कर दिया है। संजय ने ये भी बताया कि रोहित को 27 जून को कंपनी से निकाला गया था। कंपनी से निकालने जाने पर गुस्साए रोहित ने संजय पर पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार किया। इससे संजय के हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया आरोपी ने पहले ईंट से हमला किया। लेकिन संजय ने खुद को बचा लिया। उसके बाद पेपर कटर से हमला किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया रोहित नशे का आदी था और घटना के बाद से रोहित फरार है। हादसे में घायल हुए कंपनी के मैनेजर संजय को पहले तारक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उन्हें द्वारका के आकाश अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने संजय के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। यह मामला न केवल व्यक्तिगत विवाद का प्रतीक है, बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को भी उजागर करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article